लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह में पुल में फिट की गयी चार बारूदी सुरंगें मिलीं, नक्सलियों की साजिश विफल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 01:24 IST

Open in App

गिरिडीह, एक जुलाई झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उनको लक्ष्य कर मधुबन थाना क्षेत्र में एक पुल में फिट की गयी चार शक्तिशाली बारूदी सुरंगें और दस किलो का एक केन बम को समय रहते पता लगाकर उन्होंने निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने चार शक्तिशाली बारूदी सुरंगों को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया जिन्हें भाकपा (माओवादियों) ने सुरक्षा बलों को लक्ष्य कर एक पुल में फिट किया था।

रेणु ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने आज मधुबन थाना क्षेत्र के करमगडडा मोड़ से ठेसापुली जाने वाली सड़क से लगभग 1.5 किलोमीटर दूरी पर छोटे पुल में फिट की गयी लगभग 20 किलोग्राम की चार आईडी बरामद कीं।

उन्होंने बताया कि इन चार शक्तिशाली आइईडी को नष्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा एक अन्य घटनाक्रम में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने आज नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए गुप्त सूचना पर पीरटांड़ खुखरा पथ पर बांध गाँव के पास एक पुलिया में लगाये 10 किलोग्राम के केन बम को भी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।

सहायक पुलिस अधीक्षक गुलशन तिर्की ने बताया कि बम को भी निष्क्रिय कर दिया गया है । उग्रवादियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए बम लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!