लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिले चार लाख रुपये का मुआवजा : कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:55 IST

Open in App

जम्मू, 27 नवंबर कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर ने घाटी में कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिवारों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि महामारी के कुप्रबंधन के कारण देश में लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मीर ने कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में हाल में हुई वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त उपायों की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम (उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष) केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का मुद्दा एक ज्ञापन के माध्यम से उठा रहे हैं और इस संबंध में आज ही उन्हें पत्र लिख रहे हैं।”

मीर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को सुझाव दिया था कि कोविड​​-19 से मरने वालों के परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा, ''जनता की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। पहली लहर के दौरान इस सरकार की प्रतिक्रिया मंद थी और देश में दूसरी लहर के दौरान दयनीय रही, जिसके परिणामस्वरूप काफी अधिक लोगों की जान गई।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस या उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों ने प्रस्तावित चार लाख रुपये के मुआवजे में से प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये का योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है।

मीर ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों को इसका अनुसरण करना चाहिए और कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए क्योंकि कई परिवारों ने महामारी के कारण अपने आजीविका के साधन अथवा रोजी-रोटी कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल