लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इलाके के भी चार मजदूर उत्तराखंड हादसे में लापता

By भाषा | Updated: February 10, 2021 01:31 IST

Open in App

रामगढ़, नौ फरवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह जिले रामगढ़ में उनके नेमरा गांव के समीपवर्ती चिकड़ एवं संग्रामपुर गांवों के भी कम से कम चार श्रमिक उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की रविवार की घटना में लापता हो गये हैं जो एनटीपीसी के तपोवन विद्युत परियोजना में काम कर रहे थे।

रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह ने चिकड़ गांव के तीन और संग्रामपुर गांव के एक मजदूर के चमोली की प्राकृतिक आपदा में लापता होने की पुष्टि की है लेकिन स्थानीय मुखिया रूपा देवी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस आपदा में क्षेत्र के छह मजदूर लापता हुए हैं।

इस बीच ग्रामीण रिंकी देवी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके पति बिरसे महतो तीन अन्य मजदूरों के साथ इस वर्ष छह जनवरी को एनटीपीसी की परियोजना में काम करने चमोली गये थे। उसने बताया कि शनिवार रात को अपने पति से उसकी बातचीत हुई थी लेकिन रविवार की सुबह से उनका फोन बंद था। कुछ श्रमिकों के परिजन आज उत्तराखंड के लिए रवाना भी हो गये।

सोरेन ने सोमवार को राज्यवासियों को आश्वस्त किया था कि राज्य के लापता मजदूरों की सरकार हर संभव मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू