लाइव न्यूज़ :

गुजरात के खेड़ा में वैन पलटने से चार लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: October 20, 2021 09:45 IST

Open in App

खेड़ा (गुजरात), 20 अक्टूबर गुजरात के खेड़ा जिले में एक वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

महुधा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा नडियाद शहर में महुधा के पास आधी-रात को हुआ, जब छह लोग पड़ोसी आनंद जिले के मलताज गांव में एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वैन महिसागर जिले के संतरामपुर जा रही थी, रास्ते में एक ट्रक से टकराने से बचने की कोशिश में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। इससे वैन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की नडियाद के सरकारी अस्पताल में और एक व्यक्ति की अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका नडियाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह