लाइव न्यूज़ :

आगरा में कार के पलटने से चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:55 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 23 जून उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक कार ‘डिवाइडर’ से टकराने के बाद पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा ‘यमुना एक्सप्रेसवे इनर रिंग रोड टोल प्लाजा’ के पास मंगलवार रात करीब साढे 10 बजे हुआ। कार का ‘टायर’ फटने के बाद वह ‘डिवाइडर’ से टकरा कर पलट गई थी।

एत्मादपुर के पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कार में छह लोग सवार थे, जो किसी के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष (19), अरशद (19) और निखिल (18) के तौर पर हुई है। 16 वर्षीय एक किशोर की भी हादसे में मौत हो गई। ये सभी आगरा के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह