लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सीहोर एवं बैतूल जिलों में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:37 IST

Open in App

सीहोर/बैतूल (मप्र), छह नवंबर मध्य प्रदेश के सीहोर एवं बैतूल जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी है।

सीहोर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि जिले में सेमरी गांव के पास शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को एक कार के पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों संजय परोलिया (30) एवं नितिन उपाध्याय (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार सवार से ये लोग भोपाल से नसरुल्लागंज जा रहे थे।

चिचोली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम असाड़ी में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार दो लोगों राजेश काकोडिय़ा (20) और दीनू गुलाब परते (22) की घटनास्थल पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!