गुजरात में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो घायल
By भाषा | Updated: December 28, 2020 14:51 IST2020-12-28T14:51:48+5:302020-12-28T14:51:48+5:30

गुजरात में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो घायल
पालनपुर (गुजरात), 28 दिसंबर गुजरात के बनासकांठा जिले में भाभर गांव के पास एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भाभर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण अहीर ने बताया कि घटना रविवार रात को उस वक्त हुई जब कार एक मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों जबकि कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अहीर ने बताया, ‘‘दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें दीसा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार दीसा जा रही थी जबकि मोटरसाइकिल सवार मीठा गांव की ओर जा रहा था। मरने वालों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।