लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:43 IST

Open in App

रीवा (मप्र), 25 सितंबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

चोरहाटा पुलिस थाने के निरीक्षक वीवी तिवारी ने बताया कि हादसा एनएच-30 पर किटवरिया बाईपास पर हुआ। मृतकों में दो किशोर शामिल हैं।

तिवारी ने कहा, ‘‘जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एसयूवी में चालक सहित कुल 14 लोग सवार थे।’’

उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय लड़की और 14 वर्षीय लड़के सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण एसयूवी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे और वहां से वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपने घर लौट रहे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित छह घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह