लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: April 24, 2021 14:01 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र), 24 अप्रैल आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के समीप एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में टक्‍कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को देर रात उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र लहुरापुर गांव से तीन वाहनों पर सवार होकर कुछ लोग मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेकईपुर मऊ गांव में तिलक कार्यक्रम में गए थे। वापसी में ये तीनों वाहन आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहावल गांव के समीप सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान चिरैयाकोट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने तीनों वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया जहां चार लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में रामजीत सिंह, देवेश शर्मा उर्फ मल्लू, सच्चिता सिंह और जनार्दन चौहान की मौत हो गयी, जबकि अजय तिवारी, रवि पांडेय, रमाकांत पांडेय, सन्नी पांडेय, हीरा शर्मा, हरिकेश पांडेय, आगमक खान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू