लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पलामू में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला समेत चार की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:18 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 19 अक्टूबर झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की घटना में दो महिला मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहली घटना लेस्लीगंज थाना अन्तर्गत हरतुआ गांव की है। दुकान बंद कर शाम को घर लौटते समय वज्रपात की चपेट में आने से कर्मदेव पासवान (65) और उनके पौत्र राजन कुमार (10) की मौत हो गयी।

दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव की है, जहां मजदूरी कर घर लौटते समय तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुकीं चार महिलाएं वज्रपात की चपेट में आ गयीं। घटनास्थल पर ही राधा देवी (32) और कुंती देवी (30) की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गयीं और एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गयी। घायल महिला मजदूर को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs South Africa 2nd T20I: 1 ओवर में 7 वाइड और 18 रन, अर्शदीप सिंह ने तोड़े रिकॉर्ड

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भारतवक्फ दस्तावेजः अपलोड की समयसीमा 1 साल और बढ़ाने की मांग, मंत्री किरेन रीजीजू से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश: 1,000 फुट गहरी खाई में ट्रक, सवार थे 22, 18 की मौत, 3 लापता और 1 जीवित

भारत अधिक खबरें

भारतवन और पुलिस विभाग में 3-3 और अन्य विभागों में 2 प्रतिशत आरक्षण लागू, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया तोहफा

भारतकौन हैं मोहम्मद मुकिम?, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर उठाए सवाल

भारतDelhi Riots Case: उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 2 हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत मिली

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला