लाइव न्यूज़ :

बालाघाट में ट्रक के पलटने से चार लोगों की मौत, अन्य आठ की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:16 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), 25 दिसंबर बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गांगुलपारा के समीप उटघाटी में शुक्रवार शाम को स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में सवार तीन महिलाओं एवं स्कूटी चालक की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक (नगर)कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान सविता मरठे (35), सुनीता पांचे (40), यशोदा पांचे (42) एवं अरुण परिहार (22) के रूप में की गई है। अरूण स्कूटी चालक था, जबकि बाकी तीनों ट्रक में सवार थीं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में ट्रक में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक एवं खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि ट्रक हादसे के वक्त उकवा से बालाघाट की ओर आ रहा था और ट्रक में सवार जो 11 लोग हताहत हुए हैं, उन सभी ने हादसे के कुछ समय पहले ही इस ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी थी और अपने गांव पायली जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट