लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 14:47 IST

Open in App

नोएडा । जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि उप्र के मऊ जनपद के रहने वाले राकेश (21 वर्ष) की शुक्रवार रात को मोटरसाइकिल हादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी ललित (19 वर्ष) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में नौंवी कक्षा के छात्र हरिओम और उसकी चाची उषा की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना जेवर में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित