लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:01 IST

Open in App

जम्मू, नौ अगस्त जम्मू कश्मीर के उधमपुर एवं कठुआ जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जम्मू जा रही एक कार की एक ट्रक के साथ जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी सुरंग में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इसकी वजह से कुछ देर के लिये राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ । उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12.35 बजे हुयी ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में कठुआ जिले के राजबाग में हुये हादसे में दो वाहनों के बीच टक्कर में मां बेटे की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोग घायल हो गये, जिन्हें कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दर्शन कुमार (45) और उनकी मां कमलेश रानी (75) को मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos