मुंबई में निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:25 IST2021-07-24T20:25:39+5:302021-07-24T20:25:39+5:30

Four killed in Mumbai construction lift collapse | मुंबई में निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत

मुंबई में निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत

मुंबई, 24 जुलाई मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी लिफ्ट के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम पांच बजक 45 मिनट पर हनुमान गली में बीडीडी चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में घटी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए छह लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four killed in Mumbai construction lift collapse

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे