लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शाहदरा में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 09:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून शाहदरा के फर्श बाजार में बुधवार को एक घर में सिलेंडर में विस्फोट होने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात सवा 12 बजे धमाके की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के कारण घर की छत का एक हिस्सा ढह गया।

दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण एक घर में आग लग गई जिसके धुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत हुई जबकि अन्य व्यक्ति 25 प्रतिशत तक जल गया और उसे सीएटीएस के जरिए हेडगेवर अस्पताल भेजा गया।”

अधिकारियों ने बताया कि घटना में मुन्नी देवी (45), नरेश (22), ओमप्रकाश (20) और सुमन (18) की मौत हो गई जबकि लाल चंद (29) आग में 25 फीसदी जल गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र