लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शाहदरा में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 01:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में बुधवार को एक मकान में सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद लगी आग से 45 वर्षीय महिला और उसके दो बेटों और एक बेटी की दम घुटने से मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार मंगलवार मध्यरात्रि को सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के कारण मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान के सामने के हिस्से में गैस स्टोव मरम्मत की दुकान थी।

दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण एक घर में आग लग गई जिसके धुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत हुई जबकि अन्य व्यक्ति झुलस गया और उसे हेडगेवर अस्पताल भेजा गया।”

पुलिस ने बताया कि घटना में मुन्नी देवी और उनके बेटे नरेश (23), ओमप्रकाश (22) और बेटी सुनीता (18) की मौत हो गई जबकि लाल चंद (29) आग में 30 फीसदी जल गया है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर एस सुंदरम ने बताया, पुलिस की मदद से घर के दरवाजे और खिड़कियों को तोड़कर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पांचों सदस्यों को बाहर निकाला। सभी को एम्बुलेंस के जरिए डॉ हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित किया।’’

उन्होंने कहा कि अपराध जांच दल को भी मौका मुआयना के लिए भेजा गया। साथ ही कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का संदेह है। हादसे में एकमात्र जीवित बचे चांद ने घटना को यादकर बताया कि वह घटना वाली रात फोन पर बात कर रहा था तभी उसकी मां ने बातचीत के दरम्यान उसे टोका। कुछ ही मिनटों में उसने देखा कि मकान की छत ढह गयी। उसने पाया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है और उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की जो कि बंद हो गया था।

उसने बताया, ‘‘मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन वह जाम हो गया था। मेरे भाई-बहन सांस नहीं ले पा रहे थे। इसलिए वे खिड़की के पास खड़े थे। लेकिन आखिरकार दम घुटने से उनकी मौत हो गयी।’’

पुलिस के मुताबिक, गैस स्टोव मरम्मत की दुकान के मालिक और उसकी रिश्तेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह