लाइव न्यूज़ :

हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:15 IST

Open in App

रायपुर, 17 सितंबर छत्तीसगढ़ के हाथियों के उत्पात से प्रभावित चार जिलों में अलग अलग घटनाओं में जंगली हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है।

राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि राज्य के महासमुंद, जशपुर, बालोद और कोरबा जिलों में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र के जंगल में अजय तिवारी (48) नामक एक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला है।

उन्होंने बताया कि महासमुंद शहर निवासी अजय जिले के खट्टी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ था। बृहस्पतिवार को जब वह टीकाकरण कार्यक्रम के बाद कोना गांव के जंगल में हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था तब वहां एक जंगली हाथी पहुंच गया और उसने उसे मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह जशपुर जिले में जंगली हाथी ने वीरेंद्र एक्का (35) की जान ले ली है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तपकरा परिक्षेत्र के अंतर्गत जुनवाईन गांव निवासी वीरेंद्र अपने मामा के गांव खारी बहार से गांव वापस लौट रहा था। जब वह जंगल के रास्ते में था तब हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बालोद जिले के अंतर्गत दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में बुधवार शाम अड़जाल गांव के करीब हाथी के हमले में एक ग्रामीण संतोष भुआर्य (48) की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के दल ने जमही गांव के करीब सब्जी बाड़ी और खेतों मे धान के फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

अधिकारियों ने बताया कि हाथियों ने राज्य के कोरबा जिले में भी एक महिला को कुचलकर मार डाला है।

उन्होंने बताया कि कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के अंतर्गत अमझर गांव में आज तड़के हाथियों का दल पहुंचा तब आहट सुनकर गांव के लोग भागने लगे। इस दौरान एक झोपड़ी में सो रही मूक बधिर महिला दशमतिया बाई (40) को हाथियों ने कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25—25 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता राशि दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट