लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में तेज रफ्तार टेम्पो के टक्कर मारने से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे टेम्पो ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक (30), उनकी पत्नी किरण, बेटे इशांत और एक अन्य व्यक्ति जवाहर सिंह (93) के तौर पर हुई है। ये सभी नजफगढ़ के निवासी थे। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ, जब ये लोग सैर करने निकले थे।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ‘‘ अशोक का दूसरा बेटा देव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्पो चालक की पहचान राजेश (35) के तौर पर हुई है, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि चालक टेम्पो बेहद तेज गति से और लापरवाही से चला रहा था। उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 279 और 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो