लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के संयंत्र में ब्वायलर फटने से चार की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:52 IST

Open in App

कुडलूर, 13 मई तमिलनाडु के कुडलूर में रसायन के एक संयंत्र में बृहस्पतिवार को ब्वायलर फटने और उसके बाद अमोनिया गैस का रिसाव होने के कारण एक महिला समेत चार कर्मचारियों की मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजन को तीन-तीन लाख रूपये का मुआवजा तथा घायलों को एक-एक लाख रूपये का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ब्वायलर में विस्फोट के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि संयंत्र में फसलों की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन किया जाता है। आज सुबह जब घटना घटी तब सभी कर्मचारी काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद गैस रिसाव होने पर एक महिला और तीन पुरूषों की दम घुटने से मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए।

कुडलूर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उन लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई। वे झुलसे नहीं थे।’’

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

श्रम मंत्री सीवी गणेशन ने कहा कि हादसे की जांच करवाई जाएगी।

घायलों को कुडलूर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos