लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:37 IST

Open in App

रायपुर, आठ दिसंबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बारातियों के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धौरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जखरीपारा गांव के करीब सोमवार रात बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस घटना में दुल्हे के पिता समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई है तथा पांच अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जखरीपारा निवासी ग्रामीण एक ‘पिकअप’ वाहन में सवार होकर सेमरडीह बारात गए थे। वापसी में वाहन में दुल्हा और दुल्हन समेत 25 लोग सवार थे। वाहन जब जखरीपारा गांव से कुछ दूरी पर था तब मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दुल्हे के पिता और 12 वर्षीय लड़के समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। बाद में घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि अंबिकापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह एक बालिका की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल