लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन में वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 13:22 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, पांच जून जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि एक एसयूवी गाड़ी श्रीनगर से जम्मू जा रही थी और दुर्घटना सुबह करीब पौने दस बजे खूनी नाला के पास घटी। घटना के समय ड्राइवर वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा था।

रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पी डी नित्या ने बताया कि पुलिस, सेना के कर्मी और स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे हैं। यह गाड़ी राजमार्ग से 500 फुट नीचे एक नहर में गिर गयी।

उन्होंने बताया कि एक महिला समेत तीन लोग मृत मिले जबकि दो लोगों को गंभीर अवस्था में वहां से निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर घायलों में से एक की मौत हो गयी।

एसएसपी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और दुर्घटना के बाद से एक व्यक्ति लापता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां