लाइव न्यूज़ :

यूपी के बांदा में बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, 7 झुलसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 09:29 IST

नरैनी तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रावेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों में बिजली की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को यूपी के कई इलाकों में बारिश हुईबारिश के दौरान बिजली गिरने से कई लोग झुलस गए

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों में गिरी बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य झुलस गए। नरैनी तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रावेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों में बिजली की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि नरैनी तहसील क्षेत्र के नौगवां गांव में मातादीन (55) अपनी पत्नी बच्ची (52) और बेटी पार्वती (16) के साथ बुधवार की शाम खेत से काम करके घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान धमाके के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर मातादीन की मौत हो गई और उसकी पत्नी और बेटी झुलस गईं। उन्होंने बताया कि तिंदवारी इलाके में रजुवा (36) और भोला (14) की भी वज्रपात से मौत हो गई।

एसडीएम ने बताया कि इसी प्रकार बरुआ कालिंजर गांव की रनिया उर्फ रानी (35), बुटुवा (65) व पाथर कछार गांव में विपिन (12) बुधवार की शाम खेत पर काम कर रहे थे और बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। रास्ते में रनिया की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि रगौली भटपुरा गांव में किशोरी (40), संगीता (26) व अर्चना (42) बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए।

रावेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिंह ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह