लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सड़क हादसों में चार की मौत, 13 घायल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:39 IST

Open in App

जमशेदपुर (झारखंड), 28 सितंबर झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में दो सड़क हादसों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी एवं 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बबोदाम थाने के प्रभारी शंकर लाकरा ने बताया कि भदुदिह गांव में एक मिनीबस ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसे चला रहे 24 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठे एक अन्य आदमी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिनीबस के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इन दोनों युवकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देने के बाद लोग वहां से चले गये।

लाकरा ने बताया कि इसी थानाक्षेत्र में दुबराजपुर गांव में एक वाहन पलट गया जिससे एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। यह वाहन बोडाम से जमशेदपुर जा रहा था और ये सभी उस पर सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू