छत्तीसगढ़ में साथी जवान की गोलीबारी में बंगाल के राजीब मंडल समेत चार जवान मारे गए

By भाषा | Updated: November 9, 2021 01:05 IST2021-11-09T01:05:24+5:302021-11-09T01:05:24+5:30

Four jawans including Rajib Mandal of Bengal were killed in firing by fellow jawan in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में साथी जवान की गोलीबारी में बंगाल के राजीब मंडल समेत चार जवान मारे गए

छत्तीसगढ़ में साथी जवान की गोलीबारी में बंगाल के राजीब मंडल समेत चार जवान मारे गए

देबग्राम (पश्चिम बंगाल), आठ नवंबर छत्तीसगढ़ में सोमवार को सीआरपीएफ के एक जवान की गोलीबारी में मारे गए चार जवानों में से एक पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले राजीब मंडल थे। यह खबर मिलते ही मंडल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर में ​एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें चार जवान मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये।

मंडल ठीक एक महीने पहले, आठ अक्टूबर को छुट्टियों में घर आए थे। अब उनका परिवार उनके शव का इंतजार कर रहा है। मंडल की पत्नी सुलेखाने कहा, ‘‘कल रात करीब नौ बजे उनका फोन आया था। आज सुबह पता चला कि उनकी गोली लगने से मौत हो गई।’’

मंडल की तीन और पांच वर्ष की दो बेटियां हैं।

इस घटना में मारे गये चार जवानों में धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया गया और घटना की वजह का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four jawans including Rajib Mandal of Bengal were killed in firing by fellow jawan in Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे