लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:15 IST

Open in App

मथुरा, 14 नवम्बर उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में एक कार पुलिया से टकरा कर नहर में गिर गई। इस घटना में दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला समेत चार अन्य घायल हो गए।

शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात को आठ लोग कार से पलवल (हरियाणा) के गांव हसनपुर जा रहे थे। वे सभी बदायूं जिले के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो सगे भाइयों कुंवर पाल व ऋषि और मोहन श्याम तथा लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु, भीम, पलक व हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को कोसीकलां के एक अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग