लाइव न्यूज़ :

उधमसिंहनगर एसटीएफ, पंजाब पुलिस के अभियान में तीन बदमाश समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 00:19 IST

Open in App

रूद्रपुर, 19 जुलाई पंजाब पुलिस और उधमसिंहनगर के विशेष कार्यबल(एसटीएफ) ने सोमवार को एक संयुक्त अभियान में मुठभेड के दौरान तीन बदमाशों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कई आधुनिक हथियार बरामद किये ।

काशीपुर कुंडेश्वरी के गांव गुलज़ारपुर में एक फार्म हाउस में हुई मुठभेड़ में पंजाब के तीन खूंखार बदमाशों के अलावा इन्हें शरण देने वाले फार्म हाउस मालिक जगवंत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार बदमाशों में पंजाब के भटिंडा का संदीप सिंह उर्फ भल्ला शिखू, संगरूर का फतेह सिंह उर्फ युवराज और अमनदीप सिंह शामिल हैं । इन पर संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं ।

उधमसिंहनगर जिले की एसटीएफ प्रभारी पूर्णिमा गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि फार्महाउस में पंजाब के बदमाशों के छिपे होने की सूचना के आधार पर एसटीएफ और पंजाब पुलिस के जवान वहां पहुंचे जहाँ पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

मुठभेड़ में दोनों ओर से लगभग दो दर्जन गोलियां चलीं लेकिन आखिरकार बदमाशों को दबोच लिया गया। गर्ग ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कोई हताहत नहीं हुआ। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो असलहे और कारतूस भी बरामद किए । फिलहाल बदमाशों से पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे