लाइव न्यूज़ :

पिकअप वाहन और कार में भिड़ंत में मां-बेटे समेत चार की मौत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:16 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 22 मई बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मरने वालों में कुछ लोग संभल के हैं। हादसे का शिकार हुए लोग एक प्रसूता को चंदौसी ले जा रहे थे लेकिन बिसौली मंडी समिति के पास यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बिसौली नगर की मौर्य कालोनी निवासी प्रीति उर्फ संध्या को शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। इसकी जानकारी पर उसका पति गौरव अपनी मां मीरा के साथ कार से यहां पहुंच गया। यहां से अपनी सास सर्वेश और पत्नी को लेकर ये लोग चंदौसी के निजी अस्पताल रवाना हुए। नगर से निकलते ही मंडी समिति के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से कार टकरा गई। हादसे में गौरव (25), उसकी मां मीरा (55), सास सर्वेश (51), कार चालक कपिल (28) की मौत हो गई। वहीं संध्या और देवर सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय चौहान समेत कोतवाल राजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पिकअप वाहन का चालक फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो