लाइव न्यूज़ :

रिश्वत लेने के आरोप में कार्यपालन अभियंता समेत चार पकड़े गए

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:29 IST

Open in App

रायपुर, 25 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अलग-अलग मामलों में कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में कार्यपालन अभियंता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि ब्यूरो के दल ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में कार्यरत कार्यपालन अभियंता दीनदयाल जायसवाल (60) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत दी थी कि जायसवाल ने पहुंच मार्ग के आंशिक रूप से पूर्ण कार्य की रनिंग बिल निकालने के लिए दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया और प्रार्थी को आज जायसवाल के रायपुर स्थित मकान में भेजा गया। जायसवाल को वहीं प्रार्थी से 20 हजार रुपए का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में एसीबी ने दो हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी स्कूल के एक प्राचार्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एक प्रार्थी ने ब्यूरो में शिकायत की थी कि सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धरमपुर का प्राचार्य शिवधर ओझा (57) ने उसके (प्रार्थी के) सातवें वेतनमान की एरियर राशि, समयमान वेतनमान की एरियर राशि और एक माह के वेतन का भुगतान करने के एवज में उससे आठ हजार रुपए की मांग की थी। जिसमें से प्रार्थी ने प्राचार्य को साढ़े पांच हजार रुपए दे दिया था और बाकी तीन हजार रुपये के लिए उसे परेशान कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आज प्रार्थी को प्राचार्य के पास दो हजार रुपए लेकर प्रतापपुर में उसके निवास में भेजा गया, वहां ओझा को प्रार्थी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में एसीबी की टीम ने दुर्ग जिले से पटवारी और उसके सहयोगी को 5,500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि एक प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कचांदुर गांव का पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव (47) खरीदी गई जमीन के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में उससे छह हजार रुपए रिश्वत की मांग रहा है। ब्यूरो की टीम ने प्रार्थी से 5,500 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद (30) को गिरफ्तार किया।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब