लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कारलापट वन्यजीव अभयारण्य में 11 दिनों में चार मादा हाथियों की मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:42 IST

Open in App

भवानीपटना, 13 फरवरी ओडिशा के कालाहांडी जिले में कारलापट वन्यजीव अभयारण्य में 11 दिनों में कम से कम चार मादा हाथियों की मौत हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चौथे जानवर की मौत का पता बृहस्पतिवार को तब चला जब वन अधिकारियों को अभयारण्य के अंदर घुसुरीगुडी नाला के पास मादा हाथी के शव का अवशेष मिला।

अधिकारी ने कहा कि इसी इलाके से नौ और दस फरवरी को भी हथिनियों की मौत के मामले सामने आए थे।

सूचना के मुताबिक इस तरह का पहला मामला एक फरवरी को तब सामने आया था जब अधिकारियों को अभयारण्य के अंदर तेंतुलीपाड़ा गांव के निकट एक मादा हाथी का शव मिला था।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशि पाल ने कहा कि हाथियों की मौत जीवाणु के संक्रमण की वजह से हुई थी।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अभयारण्य के जल निकायों का पानी संक्रमित हो।

एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि मादा हाथी गर्भवती थी और उसकी मौत घाव के सड़ने (सेप्टीसीमिया) से हुई।

कालाहांडी (दक्षिण मंडल) के मंडल वन अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मृत हथिनी का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक द्वारा किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पहले हाथी की मौत की प्रयोगशाला जांच भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वन्यजीव स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था और इसमें पता चला कि मौत रक्तस्रावी सेप्टीसीमिया की वजह से हुई थी।

रक्तस्रावी सेप्टीसीमिया जीवाणु संक्रमण का घातक स्वरूप है जिसमें सांस लेने में मुश्किल समेत कई समस्याएं एक साथ होने लगती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर