लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन स्थल से लौट रहे चार किसानों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 दिसंबर दिल्ली सीमा के पास विरोध स्थलों से लौट रहे पंजाब के चार किसानों की मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई।

पहली दुर्घटना में हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार को सुबह दिल्ली की सीमा के पास विरोध स्थल से पटियाला लौट रहे पंजाब के दो किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तरावड़ी फ्लाईओवर पर हुई इस घटना में एक अन्य किसान को चोटें आई हैं, वहीं ट्रॉली पर बैठे अन्य लोगों को मामूली चोटें आयीं।

तरावड़ी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि मृतकों की उम्र 24 साल और 50 साल के आसपास थी।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सफर कर रहे किसानों में से एक द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार संभवत: ट्रक चालक गाड़ी चलाते समय सो गया था जिसके कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। घटना के संबंध में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने कहा,‘‘किसान दिल्ली से लौट रहे थे । वे पटियाला में सदर पुलिस थाने के तहत साढेरा के थे।”

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मोहाली के भागोमाजरा के पास ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी जिसमें पंजाब के दो और किसानों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए ।

मृतक दीप सिंह मोहाली जिले का रहने वाला था जबकि सुखदेव सिंह ददियाना फतेहगढ़ साहिब जिले का मूल निवासी था।

अधिकारियों ने कहा कि घायल किसानों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और चंडीगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है ।

उन्होंने कहा कि तीन अन्य को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने घायल किसानों से मुलाकात की।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों के हजारों किसान एक पखवाड़े से अधिक समय से सिंघू और टिकरी सहित दिल्ली के विभिन्न सीमावर्ती जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह