लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के चार सदस्य, संपर्क में आए पांच रिश्तेदार कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:47 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार के संपर्क में आए पांच रिश्तेदार भी संक्रमित मिले हैं।

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच संक्रमण के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार संक्रमित लोगों को यहां आरयूएचएस अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया है और ‘जीनोम अनुक्रमण’ जांच के लिए उनके नमूने लिए गए हैं।

जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने कहा," रिश्तेदारी में एक परिवार के कुल 14 लोगों के नमूने लिए गए जिनमें से नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संपर्कों का पता लगाने के दौरान पता चला कि इनमें से कुछ लोग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे।’’

उन्होंने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों को आरयूएचएस अस्पताल में संस्थागत रूप से पृथक-वास में रखा गया है और वायरस के स्वरूप की पुष्टि के लिए ‘जीनोम अनुक्रमण’ के वास्ते नमूने लिए गए हैं और शेष पांच को उनके घरों में ही पृथक-वास में रखा गया है।

इस समय राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि एक नवंबर को यह संख्या शून्य थी। उपचाराधीन रोगियों में ज्यादातार 114 मामले अकेले जयपुर से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल