लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:47 IST

Open in App

कोरबा, सात मई छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं।

कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया कि जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिछली गांव में बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से जयलाल खैरवार (45), जयलाल की बेटियां प्रमिला (20), सुभद्रा (15) और दामाद भूपेंद्र (25) की मौत हो गयी । इस घटना में जयलाल की बेटी बुध्दि और बेटा सुरजभान घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिछली निवासी जयलाल खैरवार अपनी तीन बेटियां प्रमिला, सुभद्रा और बुद्धि तथा बेटे सुरजभान और दामाद भूपेंद्र के साथ बृहस्पतिवार शाम नदी किनारे खेत में धान की फसल देखने गया था।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य जब खेत में थे तब इस दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा बाद में उन्हें जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण