लाइव न्यूज़ :

ठाणे में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर चार इंजीनियर निलंबित, कार्यबल गठित

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:00 IST

Open in App

ठाणे, 25 सितंबर महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के चार इंजीनियरों को शहर में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए शनिवार को निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

यह कार्रवाई जिले के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा ठाणे में गड्ढों से भरी सड़कों का दौरा करने और सड़क की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिये जाने के एक दिन बाद की गई है।

ठाणे नगर आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने कनिष्ठ अभियंता संदीप गायकवाड़ (लोकमान्य-सावरकर नगर वार्ड), कार्यकारी अभियंता प्रकाश खडतारे (वर्तक नगर वार्ड), उप अभियंता संदीप सावंत (लोकमान्य-सावरकर नगर वार्ड) और कार्यकारी अभियंता चेतन पटेल (उतलसर वार्ड) को निलंबित कर दिया है।

निलंबन आदेश टीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त संजय हेरवड़े द्वारा जारी किए गए।

आदेश के अनुसार, इंजीनियर सड़कों के उचित रखरखाव और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के लिए जिम्मेदार थे, जो उन्होंने नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या उत्पन्न हुई।

आदेश में कहा गया है, हालांकि उचित बजट के साथ सड़क मरम्मत की मंजूरी दी गई थी, लेकिन किया गया काम घटिया था और इन इंजीनियरों ने इसका ठीक से पर्यवेक्षण नहीं किया।

बाद में मंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सड़कों की खराब स्थिति के मुद्दे पर हुई बैठक में ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नारवेकर की अगुवाई में एक कार्यबल का गठन किया गया।

शिंदे ने कहा कि सड़क की मरम्मत होने तक ठाणे शहर में रोजाना दोपहर 12 बजे से चार बजे तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सड़क मरम्मत की निगरानी कार्यबल द्वारा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर