लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के चार सबसे बुजुर्ग आयकर दाताओं को किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: July 28, 2020 18:08 IST

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विभाग ने 24 जुलाई को 160 वें आयकर दिवस के मौके पर इन बुजुर्ग आयकर दाताओं को सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के तहत आयकर विभाग ने सोमवार को प्रदेश की चार महिला बुजुर्ग आयकर दाताओं का सम्मान किया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सौ वर्ष से अधिक आयु वाले चार आयकरदाताओं को सम्मानित किया है।इनमें भारत के सबसे अधिक बुजुर्ग आयकर दाताओं में शामिल 117 वर्षीय महिला भी शामिल है।

भोपाल: आयकर विभाग ने अपने 160वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सौ वर्ष से अधिक आयु वाले चार आयकरदाताओं को सम्मानित किया है। इनमें भारत के सबसे अधिक बुजुर्ग आयकर दाताओं में शामिल 117 वर्षीय महिला भी शामिल है।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विभाग ने 24 जुलाई को 160 वें आयकर दिवस के मौके पर इन बुजुर्ग आयकर दाताओं को सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के तहत आयकर विभाग ने सोमवार को प्रदेश की चार महिला बुजुर्ग आयकर दाताओं का सम्मान किया गया ।

इनमें सबसे बुजुर्ग महिला प्रदेश के सागर जिले के बीमा की रहने वाली महिला गिरिजा बाई तिवारी (117) हैं। वहीं इन्दौर की ईश्वरबाई लुल्ला (103), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की बीना रक्षित (100) तथा इन्दौर की कंचन बाई (100) को भी सम्मानित किया गया है। गिरिजा बाई भारत या दुनिया की सबसे अधिक आयु वाली आयकर दाता हैं।

मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्‍य आयकर आयुक्‍त ए के चौहान ने बताया, ‘‘मुझे इस बारे में निश्चित तौर पर जानकारी नहीं है, लेकिन पैन कार्ड के रिकार्ड के अनुसार वह इन दो राज्यों में सबसे अधिक उम्र की आयकर दाता हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह देश या दुनिया में सबसे अधिक उम्र की आयकर दाता हैं या नहीं, इस रिकॉर्ड की हमें जांच करनी होगी लेकिन वह निश्चित तौर पर देश के सबसे अधिक आयु वाले आयकर दाताओं में से एक हैं।

चौहान ने बताया कि गिरिजा तिवारी अपने पति की पारिवारिक पेंशन प्राप्त करती हैं जो मूल पेंशनभोगी थे। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने प्रदेश में करदाताओं की सुविधा के लिये मुरैना और बालाघाट में दो नये आयकर सेवा केन्द्र खोले हैं। एक आयकर अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशों के तहत बीना, बिलासपुर और इन्दौर में इन बुजुर्ग आयकर दाताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आनलाइन किया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं