लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 90 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना वायरस को मात, कई बुजुर्गों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग

By गुणातीत ओझा | Updated: May 29, 2020 05:47 IST

मध्यप्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा कर कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले चार बुजुर्गों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन मरीजों में 90 साल एक व्यक्ति को बुधवार को इन्दौर तथा 84 वर्षीय एक महिला को बृहस्पतिवार को भोपाल के अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा कर कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले चार बुजुर्गों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।इन मरीजों में 90 साल एक व्यक्ति को बुधवार को इन्दौर तथा 84 वर्षीय एक महिला को बृहस्पतिवार को भोपाल के अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

भोपाल/ इन्दौर। मध्यप्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा कर कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले चार बुजुर्गों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन मरीजों में 90 साल एक व्यक्ति को बुधवार को इन्दौर तथा 84 वर्षीय एक महिला को बृहस्पतिवार को भोपाल के अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि 75 और 70 वर्षीय दो अन्य उम्रदराज लोगों को भोपाल के एक निजी अस्पताल से मंगलवार को उपचार के बाद छुट्टी दी गयी थी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इन्दौर में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 90 वर्षीय पुरुष को शहर के एक निजी अस्पताल में 22 मई को भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर उन्हें बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उम्रदराज व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें मेडिकल स्टाफ इस शख्स पर फूल बरसाने के बाद दो उंगलियों से "विक्टरी साइन" बनाता दिखायी दे रहा है।

इस दौरान एक लड़की बुजुर्ग के हाथ में श्रीफल (नारियल) थमाकर उसकी आरती उतारती नजर आ रही है। अधिकारी ने बताया कि इसी तरह 84 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 13 मई को हुई थी। उन्हें आज सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल से निकलने के बाद महिला ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से घबराने की जरुरत नहीं है लेकिन लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखना और हमेशा मास्क पहनना सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 75 और 70 वर्षीय दो लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। अधिकारी ने बताया कि भोपाल के अस्पतालों से अब तक कोरोना के कुल 870 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। भोपाल में इस बीमारी से स्वस्थ्य होने की दर 63 प्रतिशत है। इन्दौर में बृहस्पतिवार शाम तक कोविड-19 के 3260 मरीज मिले हैं जबकि भोपाल में 1356 मरीज हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया