लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में तेज बारिश के बीच उफनते नाले को पार करते समय चार बहे, दो शव बरामद

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:20 IST

Open in App

सिंगरौली (मप्र) 12 जून मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में भारी बारिश के बीच एक नाले के तेज बहाव में चार लोगों के बहने की खबर है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़की लापता बताई जा रही है।

सराय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने शनिवार को बताया कि नाले में बहे चार लोगों में से 10 वर्षीय एक लड़की तैरकर किनारे पर आने में कामयाब रही जबकि दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल की एक बालिका फिलहाल लापता है।

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर कोनी गांव में शुक्रवार शाम को घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिलाएं और लड़कियां जंगल में लकड़ियां लेने गई थीं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश में वे नाले के दूसरी तरफ फंस गई और घर लौटते समय तेज बहाव वाला नाला पार करते समय 30 वर्षीय दो महिलाएं एवं उनके साथ नौ व दस वर्षीय लड़कियां बह गईं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़की तैर कर पानी से बाहर आने में सफल रही।

उन्होंने बताया कि बचाव दल ने एक महिला का शव घटनास्थल से नौ किलोमीटर दूर तथा दूसरी महिला का शव दूधमनिया गांव के पास बरामद किया।

तिवारी ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका अब भी लापता है। बचाव दल द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान