लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण पर डाटा एंट्री खामियों को कम करने के लिए आठ मई से चार अंकों का सुरक्षा कोड

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई कोविन प्रणाली में आठ मई से चार अंकों का सुरक्षा कोड वाला नया फीचर शुरू होने जा रहा है ताकि टीकाकरण की स्थिति के बारे में डाटा एंट्री खामियों को न्यूनतम किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इससे नागरिकों की समस्याएं कम होंगी।

मंत्रालय ने बताया कि कुछ मामलों में यह बात सामने आई है कि कोविन पोर्टल के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के लिए समय लेने वाले कुछ लोग टीका लगवाने के लिए तय तारीख पर नहीं पहुंच सके और उन्हें एसएमएस से सूचना मिल गई कि उन्हें टीके की खुराक दी जा चुकी है।

इसने बताया कि जांच पर यह पाया गया कि ऐसा मुख्यत: इसलिए होता है कि टीका लगाने वाले ने गलत तरीके से नागरिक का टीकाकरण दिखा दिया, जो टीका लगाने वाले की तरफ से डाटा एंट्री में खामी की घटना है।

मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘इस तरह की खामियों को न्यूनतम करने और नागरिकों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए कोविड प्रणाली में आठ मई से चार अंकों वाले सुरक्षा कोड की शुरुआत की जा रही है।’’

इसने कहा, ‘‘अब सत्यापन के बाद टीके की खुराक लगाने से पहले लाभार्थी को अगर पात्र पाया गया तो टीका लगाने वाला उससे चार अंकों का कोड पूछेगा और फिर टीकाकरण की सही स्थिति को कोविन प्रणाली में दर्ज करने के लिए वहां कोड डालेगा।’’

नया फीचर उन्हीं नागिरकों पर लागू होगा जिन्होंने टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन समय लिया है।

चार अंकों वाला सुरक्षा कोड अप्वाइंटमेंट वाली पावती पर भी प्रिंट होगा और टीका लगाने वाले को इसकी जानकारी नहीं होगी। अप्वाइंटमेंट बुक हो जाने के बाद कोड को लाभार्थीको एसएमएस से भी भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान