लाइव न्यूज़ :

दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:06 IST

Open in App

मेमरी(पश्विम बंगाल), 24 फरवरी पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के पालसित में बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा शाम चार बजे दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर हुआ। ट्रक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया था जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि यहां नजदीक में पालसित में ट्रक ने पीछे से एक बाइक और साइकिल को टक्कर मारी जिसके बाद 11 लोगों को कुचल दिया जो नजदीकी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, " अधिकतर घायलों की हालत नाजुक है। उनमें एक बच्चा भी है जो गंभीर रूप से जख्मी है।"

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है।

पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक कोलकाता से दुर्गापुर जा रहा था। वाहन का चालक भागने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सड़क अवरूद्ध कर दी है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल