लाइव न्यूज़ :

एक दलित परिवार का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में कोरियाई महिला सहित चार हिरासत में

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:50 IST

Open in App

नोएडा,19 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक दलित परिवार के लोगों को कथित रूप से ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक कोरियाई महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने शनिवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक दलित परिवार के लोगों को आज तीन महिलाएं तथा एक पुरुष कथित तौर पर प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरिया की रहने वाली एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सूरजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि आरोप है कि इन लोगों ने इससे पूर्व भी कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया