लाइव न्यूज़ :

ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: April 18, 2021 13:12 IST

Open in App

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 18 अप्रैल चित्रकूट जिले के रैपुरा क्षेत्र में रामनगर कस्बे के नजदीक रविवार तड़के एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार तड़के करीब पांच बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर कस्बे के नजदीक एक कार विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार एक बच्ची, दो महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल महोबा जिले के रहने वाले हैं और वे प्रयागराज जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कार चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह