लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले में 'थर्ड जेंडर' के लिए चार दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिला प्रशासन ने मंगलवार को 45 साल से अधिक उम्र के तृतीय लिंगी (ट्रांसजेंडर) निवासियों के वास्ते चार दिन का कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया।

उत्तर पश्चिम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक एनजीओ के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है।

जिलाधिकारी चेष्टा यादव ने कहा, ‘‘ एनजीओ ने विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्फत हमसे संपर्क किया। हम समाज के विभिन्न वर्गों के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण हो। इसलिए हमने आज यह अभियान शुरू किया।’’

यादव ने कहा कि उन्हें पता चला है कि दिल्ली में सबसे अधिक 1000 तृतीय लिंगी उनके जिले में हैं। जिला प्रशासन के आंकड़े के हिसाब से मंगलवार को इस विशेष अभियान के तहत अपराह्न चार बजे तक 45 लोगों को कोविशील्ड टीके की खुराक दी गई।

कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार 30 मई तक देश में 25,468 तृतीय लिंगी को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। जबकि 8,80,47,053 पुरुष और 7,67,64,479 महिलाओं को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू