मृत बाघिन के लापता चार शावकों को ढूंढ निकाला गया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:28 IST2021-03-24T21:28:59+5:302021-03-24T21:28:59+5:30

Four cubs missing dead tigress traced | मृत बाघिन के लापता चार शावकों को ढूंढ निकाला गया

मृत बाघिन के लापता चार शावकों को ढूंढ निकाला गया

पीलीभीत (उप्र), 24 मार्च पीलीभीत में पिछले दिनों एक बाघिन के मृत मिलने के बाद जंगल में भटक रहे उसके चार शावकों को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया है। यह जानकारी अधिकरियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन शावकों को ढूँढना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती था। शावकों की खोजबीन के लिए 25 कैमरों का इस्तेमाल किया और इसमें कई टीमें लगी थीं। मंगलवार शाम को शावकों के पद चिह्न मिले थे और उसके बाद टीम ने सघन गश्त करके अंततः उन्हें ढूंढ ही लिया। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर चारों शावकों को पकड़ लिया गया।

पीलीभीत बाघ अभ्यारण्य के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर ने बताया कि बाघिन की मौत के बाद शावकों की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके स्थान का पता चलने के बाद बुधवार को उन्हें पकड़ लिया गया, चिकित्सीय परीक्षण के बाद शावकों को स्वस्थ पाया गया। उन्होंने बताया कि अब उनकी देखरेख के लिए उन्हें लखनऊ चिड़ियाघर भेजा जा रहा है।

अख्तर ने बताया कि 14 मार्च को माला रेंज के भैरों में कर्मियों ने एक बाघिन का शव बरामद किया था। अधिकारियों ने आपसी संघर्ष में मौत होने की बात कही थी, साथ ही बताया गया था कि बाघिन के चार शावक थे। उसके बाद शावकों को खोजना और उनकी जान बचाना वन विभाग के अधिकारियों के लिये बड़ी चनौती बना हुआ था।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आस पास 25 कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को शावकों के पदचिह्न दिखाई दिए। बुधवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में खोज अभियान चलाकर चारों शावकों को पकड़ लिया गया। शावकों को पिंजरे में रखकर चिकित्सकों द्वारा उनका परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक दक्ष गंगवार की रिपोर्ट के अनुसार सभी स्वास्थ हैं। उनकी आयु ढाई माह के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four cubs missing dead tigress traced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे