लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मेहसाणा में चार कौवे मृत मिले, जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गये

By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:03 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात जनवरी देश के कई अन्य हिस्सों से ‘बर्ड फ्लू’ के मामले सामने आने के बाद गुजरात में जारी अलर्ट के बीच मेहसाणा जिले में बृहस्पतिवार को चार कौवे मृत पाये गये। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

ये कौवे मेहसाणा के मोढेरा गांव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के परिसर में मृत मिले।

मेहसाणा के पशुपालन अधिकारी डॉ. भरत देसाई ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मरे हुए कौवों के नमूने जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला में भेजे गये हैं जिससे यह पता चल सके कि इनकी मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है या किसी और कारण से।

देसाई ने कहा, ‘‘बर्ड फ्लू की वजह से बड़ी संख्या में पक्षियों की अचानक मौत हो जाती है। हालांकि इस मामले में सिर्फ चार पक्षियों की अज्ञात कारणों से मौत हुई है। हमने विस्तृत विश्लेषण और जांच के लिए उनके नमूनों को भोपाल की प्रयोगशाला में भेजा है।’’

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर मेहसाणा के पशुपालन विभाग ने थोल झील से 50 प्रवासी पक्षियों के अवशेष और उनके खून के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा है।

गुजरात के पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू को देखते हुए बुधवार को समूचे राज्य में अलर्ट जारी किया और निगरानी बढ़ा दी है।

राज्य के पशुपालन मंत्री कुंवरजी बावलिया ने इससे पूर्व बताया था कि बुधवार को सूरत जिले के माधी गांव में चार पक्षी मृत पाये गये। इससे पहले जूनागढ़ में 55 पक्षी मृत मिले थे।

हालांकि मंत्री ने गुजरात में बर्ड फ्लू की आशंका से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह