लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बर्ड फ्लू की दहशत के बीच चार कौए मृत मिले

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:54 IST

Open in App

जूनागढ़, नौ जनवरी गुजरात में बर्ड फ्लू के पहले मामले की पुष्टि के बाद राज्य के जूनागढ़ जिले की मंग्रोल तालुका स्थित एक गांव में चार कौओं के मृत मिलने से इस बीमारी को लेकर दहशत और बढ़ गई है।

राज्य में शुक्रवार को बर्ड फ्लू के पहले मामले की तब पुष्ट हुई जब दो मृत टिटहरियों में से एक के नमूने में संबंधित विषाणु का संक्रमण पाया गया।

जूनागढ़ के मंग्रोल पशु चिकित्सा औषधालय के अधिकारी अशोक कुंभानी ने कहा, ‘‘हमें शुक्रवार की शाम लोएज गांव में चार कौए मृत मिले। उनकी मृत्यु का कारण जानने के लिए नमूने भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।’’

अधिकारी ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में मिले 10 पक्षियों में से चार मृत थे और छह अन्य का उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग इस क्षेत्र का सर्वेक्षण कर रहा है और जांच जारी है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सूरत और मेहसाणा जिलों में मृत मिले चार कौओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

गुजरात सरकार ने बर्ड फ्लू के बारे में पांच जनवरी को अलर्ट जारी किया था और अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था।

केंद्र ने कहा था कि अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह