लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी के बेटे के अपहरण में चार बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:05 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा शहर से एक किराना व्यवसायी के बेटे के अपहरण के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र सिंह चौहान ने बताया, "बांदा शहर के नोनिया मुहल्ला से किराना व्यवसायी रामरतन पुरवार के बेटे शोभित (19) के अपहरण के मामले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है और अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया है।"

उन्होंने बताया, "व्यवसायी के बेटे का बुधवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।"

एएसपी ने बताया, "निगरानी के जरिये सुराग मिलने पर बदमाशों और पुलिस के बीच नरैनी क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा के पहाड़ में बृहस्पतिवार की आधी रात को मुठभेड़ हुई और दो बदमाशों - सुमित शर्मा निवासी प्रयागराज और बांदा शहर के शिवा टेलर - को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि घटना की योजना में शामिल बदमाश राजेश सिंह चौहान और उसके भतीजे नीरज सिंह को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया