लाइव न्यूज़ :

इस साल हो सकती है चाबहार बंदरगाह पर चार देशों की बैठक: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई चाबहार बंदरगाह के संयुक्त इस्तेमाल पर एक चतुष्कोणीय संरचना के तहत भारत, उज्बेकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान इस साल एक बैठक कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत ने इस बंदरगाह को ‘अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे’ (आईएनएसटीसी) से जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया है। दो सप्ताह पहले ताशकंद में हुए एक संपर्क सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को एक अहम क्षेत्रीय मार्ग बताया था।

ऊर्जा के भंडार ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रान्त में स्थित चाबहार बंदरगाह मध्य एशिया से जोड़ने वाला एक प्रमुख बिंदु है। पाकिस्तान द्वारा नयी दिल्ली को रास्ता नहीं दिए जाने के आलोक में इस बंदरगाह को भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा इन तीनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ करने की दिशा में विकसित किया जा रहा है।

भारत के पश्चिमी तट से चाबहार तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, वह भी पाकिस्तान की सीमा को छुए बिना। जयशंकर के बयान का हवाला देते हुए बागची ने कहा कि उन्होंने रेखांकित किया कि भारत ने बंदरगाह के संचालन को शुरू करने के लिए 2016 से महत्वपूर्ण कदम उठाए और अब यह सिद्ध हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू