लाइव न्यूज़ :

दो किशोरियों से बलात्कार, जबरन शादी के मामले में ग्राम प्रधान सहित चार दोषियों को सजा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 23:48 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 24 नवंबर महोबा जिले की एक अदालत ने तीन साल पूर्व दो नाबालिग लड़कियों के बलात्कार और उनकी जबरन शादी करवाने के मामले में मंगलवार को एक ग्राम प्रधान सहित चार दोषियों को सजा सुनाई और उन पर जुर्माना लगाया।

विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया, "अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश सन्तोष कुमार यादव की अदालत ने 15 अगस्त, 2017 को 15-15 साल की दो लड़कियों को उनके विद्यालयों से बहला-फुसलाकर नोएडा ले जाने के बाद उनके साथ बलात्कार करने और फिर फर्जी दस्तावेजों से दोनों की उम्र अधिक दिखाकर उनकी जबरन शादी कराने का दोषी पाते हुए टिकमऊ गांव के ग्राम प्रधान सन्तोष और इसी गांव के युवक नरेंद्र उर्फ नन्दू को 20-20 साल की सजा सुनाई है और क्रमशः 18 एवं 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है, जबकि दूसरे युवक अनिल को बलात्कार करने एवं नाबालिग से शादी करने के दोष में 10 साल की सजा दी गई है एवं 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

उन्होंने बताया, "इस गैर कानूनी शादी में गवाह बनी महिला मोहनी को पांच साल की सजा हुई है और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

लोक अभियोजक ने बताया, "ग्राम प्रधान के खिलाफ लड़कियों से बलात्कार करने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी उम्र अधिक बताकर अनिल एवं नरेंद्र से जबरन शादी कराने का दोष सिद्ध हुआ है, जबकि अनिल एवं नरेंद्र के खिलाफ लड़कियों के अपहरण, बलात्कार एवं उनसे जबरन शादी करने का दोष सिद्ध हुआ है। मोहनी के खिलाफ नाबालिगों की फर्जी शादी में गवाह बनने का दोष सिद्ध है।"

मिश्रा ने बताया, "अनिल और नरेंद्र उर्फ नन्दू घटना के बाद से अब तक जेल में बंद हैं। ग्राम प्रधान एवं महिला जमानत पर थी। इन दोनों को भी सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना की प्राथमिकी लड़कियों के परिजनों ने दर्ज करवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र