लाइव न्यूज़ :

यमुना नदी में डूबे चार बच्चे, एक की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:26 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 26 मई उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव में बुधवार को नहाने गए चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए। इनमें से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे, चार बच्चे गांव के नजदीक बह रही यमुना नदी में नहाने गए थे, जहां वह गहरे पानी में डूब गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उन्हें निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने लवकुश (10) को मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया कि अस्पताल में अन्य तीन बच्चों का इलाज चल रहा है । उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पिपरोदर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

एएसपी ने बताया कि मृत बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा