लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 14:03 IST

Open in App

जशपुर, छह जुलाई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई है।

जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ टोली गांव में सोमवार को बिजली गिरने से चार बच्चों राजकुमारी (चार वर्ष), अनुज (पांच वर्ष), सुंदरी (चार वर्ष) और आकाश (सात वर्ष) की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि पहाड़ टोली गांव के चार बच्चे खेलते हुए घर से खेत की तरफ निकले थे। जब देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तब उनके परिजन ने उनकी खोज शुरू की। इस दौरान क्षेत्र में गरज चमक के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई थी।

उन्होंने बताया कि परिजन जब देर शाम खेत के करीब बांध के किनारे पहुंचे तब उन्होंने राजकुमारी और अनुज का शव देखा। दो बच्चे लापता थे। बच्चों की मौत बिजली गिरने से हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस दल ने ग्रामीणों की मदद से लापता बच्चों की खोज शुरू की। आज सुबह दोनों बच्चों सुंदरी और आकाश का शव बांध से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि बच्चों का की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह