लाइव न्यूज़ :

बंधुआ मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे चार बच्चे छुड़ाए गए, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 14:53 IST

Open in App

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 27 जुलाई सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में पुलिस ने बंधुआ मज़दूरी कराने के लिए मेरठ ले जाए जा रहे चार बच्चों को छुड़ा लिया और मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम जब पुलिस ने हिंदुआरी स्थित ढाबे के पास सफेद रंग की बिना ‘नम्बर प्लेट’ की गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें कुछ बच्चे बैठे थे और कुछ लोग बाहर खड़े थे। पूछने पर बच्चों ने बाहर खड़े लोगों में से एक को संरक्षक बताया। पूछताछ के बाद पता चला कि वाहन में सवार चारों बच्चे नाबालिग हैं और उन्हें बंधुआ मजदूरी के लिए मेरठ ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सच सामने आने के बाद पुलिस ने बाहर खड़े नवीन कुमार, सोविंदर और जगदीश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उन बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराने के लिए उन्हें मेरठ ले जा रहे थे। ऐसे बच्चों से काम कराने के बदले उन्हें प्रति बच्चा 5000 रुपये दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन